Showing posts with label jawani. Show all posts
Showing posts with label jawani. Show all posts

Saturday, March 12, 2016

Har Raat Bechaini, Har Din Hai Pareshani

हर रात बेचैनी, हर दिन है परेशानी। (Har Raat Bechaini Har Din Hai Pareshani)

image source here

हर रात बेचैनी, हर दिन है परेशानी,
तुझे छोड़ के आना निकली मेरी नादानी। 
Har Raat Bechaini, Har Din Hai Pareshani,
Tujhe Chodd Ke Aana Nikli Meri Nadani.

तू अब भी पुकारे है मुझको ही शायद,
सुनते हैं जो दिवार-ओ-दर वही आवाज़ पुरानी है। 
Tu Ab Bhi Pukare Hai Mujhko Hi Shayad,
Sunte Hain Jo Diwar-o-Dar Wahi Aawaaz Purani Hai.

हर एक फ़साने को अंजाम दिया मैंने,
अब तक रही अधूरी वो तेरी-मेरी कहानी है। 
Har Ek Fasane Ko Anjaam Diya Maine,
Ab Tak Rahi Adhuri Wo Teri-Meri Kahani Hai.

कोई नहीं था जब तन्हाई बनी हमदम,
बेबसी की मेरे किस्से दुनिया सुने उसकी ज़ुबानी है। 
Koi Nahin Tha Jab Tanhai Bani Humdam,
Bebasi Ki Mere Kisse Duniya Sune Uski Zubani Hai.

मैं नहीं आया तो, तुम भी तो नहीं आए,
इंतज़ार के लम्हों में बीती जाए जवानी है। 
Main Nahin Aaya To, Tum Bhi To Nahin Aaye,
Intezaar Ke Lamhon Mein Beeti Jaaye Jawani Hai.


बेचैनी (Bechaini)  - Uneasiness ; नादानी (Nadani) - Mistake ; फ़साने (Fasane) - Stories ; ज़ुबानी (Zubani) - Told by Someone.  

Thursday, October 11, 2012

Chilman Padi Ho Lakh Sarakti Zaroor Hai.

चिलमन पड़ी हो लाख सरकती ज़रूर है।

चिलमन पड़ी हो लाख सरकती ज़रूर है,
आशिक पे एक निगाह तो पड़ती ज़रूर है।

तुम लाख एहतियात से रखो शबाब को,
ये वो शराब है जो छलकती ज़रूर है।

सहमी हुई हैं आज नशेमन की बत्तियाँ,
बिजली कहीं करीब चमकती ज़रूर है।

ज़ेरे नकाब रहके भी छुपता नहीं शबाब,
खिलति है जब कली तो महकती ज़रूर है।

मंजिल की जुस्तजू में जवानी की ख़ैर हो,
दीवानी रास्तों पे भटकती ज़रूर है।

सब जानते हैं इसमें कोई फायदा नहीं,
दुनिया हसीन श़क्ल को तकती ज़रूर है।

कंगन हों चूड़ियाँ हों मगर आधी रात को,
कोई न कोई चीज़ खनकती ज़रूर है।

'कैसर' शराब छोड़े ज़माना गुज़र गया,
फिर आज मेरी तौबा बहकती ज़रूर है।

नोट:ये ग़ज़ल भी मुझे उसी पुरानी डायरी में मिली थी जिसमें "अनवर " द्वारा लिखी ग़ज़ल मिली थी।
इसकी आखरी दो लाइन में किसी" कैसर" का ज़िक्र आता है जिनके बारे में भी में कोई जानकारी नहीं जुटा सका,किसी को कुछ मालूमात हो तो ज़रूर जानकारी दें।