Cifar Shayar | Lamhat (Moments):Hindi | English | Punjabi | Urdu | सिफ़र

When Everything in Your life is Dormant, To Ignite Them I Have Some Moments. Cifar Shayar is a collection of Hindi, Urdu, Punjabi and English poetry, featuring timeless ghazals, nazms, shayari, Sufi poetry, translations and original writings by Cifar.

Ghalib's- Aah Ko Chahiye

Ghalib's - Sigh Needs(आह को चाहिए)



आह को चाहिए एक उम्र असर होने तक,
कौन जीता है तेरी ज़ुल्फ़ के सर होने तक।
Sigh would need a lifetime to take effect,
Who would live till your untangling of hair came to rest.

दाम हर मौज में है हल्का-ए-सद काम-ए-नाहंग,
देखें क्या गुज़रे है कतरे पे गौहर होने तक।
Every wave is entrapped by open mouth crocodiles,
Let's see what happen,till it becomes a pearl to a water droplet.

आशिक़ी सब्र तलब और तमन्ना बेताब,
दिल का क्या रंग करूँ खूने-जिगर होने तक।
Love needs patience and desires are desperate,
What color I should give,before red to my heart(before red to my heart means before getting death).

हम ने माना के तघाफुल न करोगे लेकिन,
ख़ाक हो जाएंगे हम तुमको ख़बर होने तक।
I consider you won't neglect but,
I will get passed away until this news you will get.

पर्तव-ए-ख़ुर से है शबनम को फ़ना की तालीम,
मैं भी हूँ एक इनायत की नज़र होने तक।
A dew learnt to get perished from sun's rays,
I am there until that look of grace I would get.

य़क नज़र बेश नहीं न फुर्सत-ए-हस्ती ग़ाफ़िल,
गर्मी-ए-बज़्म है इक रक्ष-ए-शरर होने तक।
No time for an attentive look,nor for ignoring,
Gathering is assembled until with a dance of fire they will met.

ग़म-ए-हस्ती का 'असद' किस से हो जुज़ मर्ग इलाज,
शम्मा हर रंग में जलती है सहर होने तक। 
With what to cure life's misery other than death,O! 'Asad',
Flame burns in every color until morning it get.

To understand it better click here


Tum To Nahin Thi?

तुम तो नहीं थीं?

मेरी शायरी कहीं तुम तो नहीं थी?
के अब तेरे जाने के बाद,
लिख नहीं पाते हैं हाथ,
काफिले मिलते ही नहीं,
लफ्ज़ आएं नज़र न सही,
मेरी शायरी कहीं तुम तो नहीं थी?

मेरी आशिकी कहीं तुम तो नहीं थी?
के अब तेरे बिना,न कटे दिन और रात,
भाए मुझे न अब किसी और का साथ,
अब लगती नहीं,न भूख न प्यास,
राह में आँखें बिछें,लेके तेरे आने की आस,
मेरी आशिकी कहीं तुम तो नहीं थी?

मेरी दिल्लगी कहीं तुम तो नहीं थी?
चुपचाप सा रहूँ अब तेरे बगैर,
दोस्त रिश्तेदार लगने लगे हैं गैर,
कहीं खो सी गई है अब मेरी हसी,
मेरी धडकनों में तू ही तू बसी,
मेरी दिल्लगी कहीं तुम तो नहीं थी?

मेरी किस्मत कहीं तुम तो नहीं थीं?
के अब टूटे-टूटे हैं सारे ख्वाब,
आसमां से भी मिलता नहीं जवाब,
हर ख़ुशी को तरसता हूँ,
तनहाइयों में सिसकता'हूँ,
मेरी किस्मत कहीं तुम तो नहीं थीं?

मेरी ज़िन्दगी कहीं तुम तो नहीं थीं,
के रुक-रुक के आती है अब सांस,
मिटती जो नहीं तुझसे मिलने की आस,
अब इसके सिवा नहीं कोई आरज़ू मेरी,
तेरी बाँहों में ही निकले जान ये मेरी,
मेरी ज़िन्दगी कहीं तुम तो नहीं थीं,