Showing posts with label moti. Show all posts
Showing posts with label moti. Show all posts

Saturday, September 29, 2012

Aansu

आंसू 

 ये आंसू नहीं हैं मोती हैं।
बरसे हैं जब  तू रोती है .

दिल में मेरे जो प्यार है,
ये गर गिरे तो वो बेकार है,

आँखें हों नम बस प्यार में, 
कई दिन में होते दीदार में,
न गर हो सके उस इज़हार में,
जानबूझ कर होने वाली तकरार में,

चेहरा सदा ये चमकता रहे,
पर न इन मोतियों की बोछार से,
ये दामन में मेरे डलते रहें,
तेरा आँचल महके बस बहार से,

इन की उमर हो छोटी सी,
यूँ बुरी लगे है तू रूठी सी,
आंसू को यूँ सम्मान न दे,
ग़मों पे अपने तू ध्यान न दे,

ख़ुशी से बस तेरी आँखें भरें,
दुःख तेरे हमने हैं हरे,
ज्यादा सोच में क्यूँ खुदको डुबोती है,
ये आंसू नहीं हैं मोती है,

Nauha - Kaifi Azmi

 नौहा (Nauha) Mourning - Kaifi Azmi  Nauha (Elegy or Mourning) or mersiya is lamenting song of shia tradition of Islam about the martyrdo...