Posts

Showing posts with the label aashiq

Shayari - 9

Image
शायरी - 9 (Couplet) - इश्क़ (Love) आशिक़ों का ये अजब फ़साना है, इश्क़ भी करना है, मगर छुपाना है।  - सिफ़र  Aashiqon ka ye ajab fasana hai, Ishq bhi karna hai, magar chupana hai. - Cifar How strange is the story of lovers, Loves each other but tries to cover (hide) - Cifar

Kal Chaudhvi Ki Raat Thi

Image
कल चौदहवी की रात थी! ( Yesterday it was the full moon night!) - Ibn-e-Insha Those who love Urdu Shayari must have heard or read the first sher of this ghazal. It is famous and have used in various movies also. I discovered today that this was written by the best humorist of Urdu language Ibn-e-Insha. I have posted complete ghazal along with its translation by me. It's in admiration of the poet's beloved and about his one sided love to her. He is comparing her face with that of the full moon on fourteenth day of the month and expressing his love in rest of the ghazal. You can understand it better here . कल चौदहवी की रात थी,शब भर रहा चर्चा तेरा, कुछ ने कहा यह चाँद है, कुछ ने कहा चेहरा तेरा।  Kal chaudhvi ki raat thi, shab bhar raha charcha tera, kuch ne kaha yeh chand hai, kuch ne kaha chehra tera. You were discussed on yesterday's full moon night, Some said, ' It is moon.' , Some said that it was your face. हम भी वहीँ मौजूद थे , हमसे भी ...

Patta Patta Buta Buta(All Leaves And Plants) By Mir

Image
पत्ता पत्ता बूटा बूटा- मीर तकी मीर  पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा हाल हमारा जाने है, जाने न जाने गुल ही न जाने,बाग़ तो सारा जाने है। Each leaf and each plant knows my condition(plight) only rose alone does not know what all the garden knows. लगने न दे बस हो तो उसके गौहर-ए-गोश के बाले तक, उस को फ़लक चश्म-ए-मै-ओ-ख़ोर की तितली का तारा जाने है। What known to even her earrings,her ears are unaware off even this is known to the pupil of her moon like eyes.(but not to her) आगे उस मुतक़ब्बर के हम ख़ुदा-ख़ुदा किया करते हैं, कब मौजूद ख़ुदा को वो मग़रूर ख़ुद-आरा जाने है। I do enchant to let god be god in front of that arrogant girl, but she is so proud in self praise that she ignored HIM. आशिक़ सा तो सादा कोई और न होगा दुनिया में, जी के ज़िआँ को इश्क़ में उस के अपना वारा जाने है। No one is as simple as a lover in this world, who sacrifices his life to be in her love forever. चारागरी बीमारी-ए-दिल की रस्म-ए-शहर-ए-हुस्न नहीं, वर्ना दिलबर-ए-नादाँ भी इस दर्द का ...

Chilman Padi Ho Lakh Sarakti Zaroor Hai.

चिलमन पड़ी हो लाख सरकती ज़रूर है। चिलमन पड़ी हो लाख सरकती ज़रूर है, आशिक पे एक निगाह तो पड़ती ज़रूर है। तुम लाख एहतियात से रखो शबाब को, ये वो शराब है जो छलकती ज़रूर है। सहमी हुई हैं आज नशेमन की बत्तियाँ, बिजली कहीं करीब चमकती ज़रूर है। ज़ेरे नकाब रहके भी छुपता नहीं शबाब, खिलति है जब कली तो महकती ज़रूर है। मंजिल की जुस्तजू में जवानी की ख़ैर हो, दीवानी रास्तों पे भटकती ज़रूर है। सब जानते हैं इसमें कोई फायदा नहीं, दुनिया हसीन श़क्ल को तकती ज़रूर है। कंगन हों चूड़ियाँ हों मगर आधी रात को, कोई न कोई चीज़ खनकती ज़रूर है। 'कैसर' शराब छोड़े ज़माना गुज़र गया, फिर आज मेरी तौबा बहकती ज़रूर है। नोट:ये ग़ज़ल भी मुझे उसी पुरानी डायरी में मिली थी जिसमें "अनवर " द्वारा लिखी ग़ज़ल मिली थी। इसकी आखरी दो लाइन में किसी" कैसर" का ज़िक्र आता है जिनके बारे में भी में कोई जानकारी नहीं जुटा सका,किसी को कुछ मालूमात हो तो ज़रूर जानकारी दें।