Showing posts with label sharab. Show all posts
Showing posts with label sharab. Show all posts

Saturday, May 18, 2013

Kiya Mujhe Ishq Ne - Wali Mohammed Wali.

किया मुझे इश्क ने ज़ालिम को।(Love Has Turned That Tyrant To.)- By Wali Mohammad Wali(Wali Dakhini)

Aab aur Gulab


किया मुझ इश्क ने ज़ालिम को आब आहिस्ता-आहिस्ता,
के आतिश गुल को करती है गुलाब आहिस्ता-आहिस्ता।
Love has turned a tyrant like me to plain water slowly-slowly,
As sun's heat makes a rose bud to rose flower slowly-slowly.

वफ़ादारी ने दिलबर की बुझाया आतिश-ए-ग़म को,
के गर्मी दफ़ा करता है गुलाब आहिस्ता-आहिस्ता।
Loyalty of beloved has quenched my pain of grief,
As rose dispels the effect of heat slowly-slowly.

अजब कुझ लुत्फ़ रखता है शब-इ-खिलवत में गुल रुसुं,
किताब आहिस्ता-आहिस्ता,जवाब आहिस्ता-आहिस्ता।
There is a strange pleasure of rosy face in lonely nights,
to address to her slowly-slowly,to listen to her slowly-slowly.

मेरे दिल को किया बेख़ुद तेरी अंखियों ने आख़िर को,
के ज्यों बेहोश करती है शराब आहिस्ता-आहिस्ता।
Your eyes has made my heart to loose its senses,
like the way wine makes us unconscious slowly-slowly.

हुआ तुझ इश्क सो ऐ आतिशीं रूह दिल मेरा पानी,
के ज्यों गलाता है आतिश सो गुलाब आहिस्ता-आहिस्ता।
Fire of your spirit has melted my heart into water,
like the flame dissolves rose flower slowly-slowly.

अदा-ओ-नाज़ सो आता है वोह रोशन जबीं घर सो,
की ज्यों मग़रिब से निकला आफ़ताब आहिस्ता-आहिस्ता।
That radiant face comes out of home with such pride and grace,
like wise the sun rises from the east slowly-slowly.

"वली"मुझ दिल में आता है ख़याल-ए-यार-ए-बेपरवाह,
के ज्यों अंखियों में आता है ख्व़ाब आहिस्ता-आहिस्ता। 
"Wali", in my heart comes the thought of my beloved so airily,
like the way a dream comes in the eyes slowly-slowly.

To learn more about this Ghazal: Learning Aahista- Aahista



Thursday, October 11, 2012

Chilman Padi Ho Lakh Sarakti Zaroor Hai.

चिलमन पड़ी हो लाख सरकती ज़रूर है।

चिलमन पड़ी हो लाख सरकती ज़रूर है,
आशिक पे एक निगाह तो पड़ती ज़रूर है।

तुम लाख एहतियात से रखो शबाब को,
ये वो शराब है जो छलकती ज़रूर है।

सहमी हुई हैं आज नशेमन की बत्तियाँ,
बिजली कहीं करीब चमकती ज़रूर है।

ज़ेरे नकाब रहके भी छुपता नहीं शबाब,
खिलति है जब कली तो महकती ज़रूर है।

मंजिल की जुस्तजू में जवानी की ख़ैर हो,
दीवानी रास्तों पे भटकती ज़रूर है।

सब जानते हैं इसमें कोई फायदा नहीं,
दुनिया हसीन श़क्ल को तकती ज़रूर है।

कंगन हों चूड़ियाँ हों मगर आधी रात को,
कोई न कोई चीज़ खनकती ज़रूर है।

'कैसर' शराब छोड़े ज़माना गुज़र गया,
फिर आज मेरी तौबा बहकती ज़रूर है।

नोट:ये ग़ज़ल भी मुझे उसी पुरानी डायरी में मिली थी जिसमें "अनवर " द्वारा लिखी ग़ज़ल मिली थी।
इसकी आखरी दो लाइन में किसी" कैसर" का ज़िक्र आता है जिनके बारे में भी में कोई जानकारी नहीं जुटा सका,किसी को कुछ मालूमात हो तो ज़रूर जानकारी दें।