Showing posts with label insaan. Show all posts
Showing posts with label insaan. Show all posts

Wednesday, February 24, 2016

Shayari #11 : Zubair Rizvi

शायरी : 11 (Couplets) - Zubair Rizvi


Zubair Rizvi died on 21st February 2016, with his death Urdu shayari lost his yet another appraiser. My elder brother, my sisters and I all knew his 'Yeh Hai Mera Hindustan, Mere Sapno Ka Jahan Isse Pyaar Mujhko' by heart because every time there was a school function where we have to sing patriotic songs our father taught us this ghazal at different times to all of us. We all learned it without knowing that it was written by Zubair Rizvi. Unknowingly I am attached to his works from my childhood and now when I have read his other works I started understanding and loving his works more. He will remain the first person whose ghazal I remembered by heart from my childhood. Rest In Peace! Sir your work will never let us forget you. Here I am presenting some of his shers (couplets) translated by me as a tribute to him.




अपनी पहचान के सब रंग मिटा दो न कहीं,
ख़ुद को इतना ग़म-ऐ-जानाँ से शनासा न करो। 
Apni Pehchaan Ke Sab Rang Mita Do Na Kahin,
Khud Ko Itna Gham-e-Jana Se Shanasa Na Karo

Lest you erase all color of your identity,
Do not acquaint yourself in beloved's calamity.

#######

जला है दिल या कोई घर ये देखना लोगो,
हवाएँ फ़िरती हैं चारों तरफ दुआं लेकर। 
Jala Hai Dil Ya Koi Ghar Ye Dekhna Logo,
Hawain Phirti Hain Charon Taraf Dhuan Lekar.

It's a heart burnt or a house we must see,
with smoke all around winds are roaming free.

#######

पुराने लोग दरियाओं में नेकी डाल आते थे,
हमारे दौर के इंसान नेकी कर के चीखेंगे। 
Purane Log Dariyaon Mein Neki Daal Aate The,
Hamare Daur Ke Insaan Neki Kar Ke Cheekhenge.

Earlier people used to put good deeds in rivers,
People of our times scream loud their humble endeavors.


Wednesday, October 22, 2014

Aaj Diwali Hai

आज दिवाली है। (Aaj Diwali Hai - Today Is Diwali.)

The festival of Diwali is near. It is the biggest festival in India and is celebrated almost everywhere in the world where their is Indian population. We often forgets during festive celebrations about those who are deprived,sad or don't have circumstances of happiness. Every festival teaches us to share love,sweetness and happiness with everyone. This poem is reminder of the same. I wish everyone a happy prosperous and safe Diwali. 


जोड़ो दिल से दिल के तार, आज दिवाली है। 
करो खुशियों की बौछार आज दिवाली है। 
Jodon dil se dil ke taar, aaj diwali hai.
Karo khushiyon ki bauchaar aaj diwali hai.

उन अंधियारे कमरो में,
जहाँ ईश्वर भी नहीं जाता, मगर इंसान रहता है,
उन उजियाली गलियों में,
जहाँ ख़ास-ओ-आम है जाता और इंसान बिकता है,
उन थक्यारी राहों में,
जहाँ कोई माँ-बाप रोता है,बेटा नहीं आता है,
उन बेदर्द झोपड़ों में,
जहाँ कोई भी नहीं ख़ाता,भूका ही सोता है,
करो रोशन इनके द्धार आज दिवाली है। 
Un andhiyare kamro mein,
Jahan ishwar bhi nahin jaata, magar insaan rehta hai,
Un ujiyali galiyon mein,
Jahan khaas-o-aam hai jaata aur insaan bikta hai,
Un thakiyari rahon mein,
Jahan koi maan-baap rota hai, beta nahin aata hai,
Un bedard jhopdon mein,
Jahan koi bhi nahin khata, bhuka hi sota hai,
Karo roshan unke dwaar aaj diwali hai.

जोड़ो दिल से दिल के तार, आज दिवाली है। 
करो खुशियों की बौछार आज दिवाली है। 
Jodon dil se dil ke taar, aaj diwali hai.
Karo khushiyon ki bauchaar aaj diwali hai.

उन टूटे दिलों में,
जो बुझ से गए हैं, किसी अपने के खोने से,
उन उलझे हुए घरों में,
जो मिट से रहे हैं, प्यार न होने से,
उन झुकी नज़रों में,
जो भीगे हुए हैं, इंतज़ार ख़त्म न होने से,
उन सूखे लबों में,
जो चुप हो गए हैं, दुआएं पूरी न होने से,
करो मीठे इनके जज़्बात आज दिवाली है 
Un toote dilon mein,
Jo bujh se gaye hain, kisi apne ke khone se,
Un uljhe hue gharo mein,
Jo mit se rahe hain, pyaar na hone se,
Un jhuki nazron mein,
Jo bhige hue hain, intezaar khatm na hone se,
Un sukhe labon mein,
Jo chup ho gaye hain,duaen poori na hone se,
Karo meethe unke jazbaat aaj diwali hai.

जोड़ो दिल से दिल के तार, आज दिवाली है। 
करो खुशियों की बौछार आज दिवाली है। 
Jodon dil se dil ke taar, aaj diwali hai.
Karo khushiyon ki bauchaar aaj diwali hai.

दिवाली ( Diwali) - An Indian festival of lights; बौछार (bauchaar ) - shower ; अंधियारे ( andhiyare) - with darkness ; ईश्वर ( Ishwar ) - God ; उजियाली (ujiyali ) - full of lights ; थक्यारी ( thakyari ) - tired ;
द्धार ( dwaar ) - doorstep ; लबों ( labon ) - lips ; जज़्बात ( jazbaat ) - emotions.

Thursday, October 3, 2013

Shayari - 3

शायरी (couplets) 



ख़ुदा तो मिलते हैं इंसान ही नहीं मिलता,
ये चीज़ वो है जो देखि कहीं कहीं मैंने। 
- मोहम्मद इकबाल 

God can be found but not humans,
this thing in this world is not very common.

मस्जिद ढा दे ,मंदिर ढा दे ,ढा दे जो कुछ दिसदा,
पर किसी दा दिल न ढावीं,रब दिलान विच वसदा। 
- बाबा बुल्ले शाह 

Break down mosque,temple and everything in sight,
But don't break anyone's heart, God in it resides.  



Monday, October 8, 2012

Hale Gham Apna Bhala Kisko Sunaya Jaaye.

हाले ग़म अपना भला किसको सुनाया जाए।

हाले ग़म अपना भला किसको सुनाया जाए,
 कौन दुश्मन है यहाँ किसको रुलाया जाए ,
आये मय्यत पे तो इस तरह से फरमाने लगे,
रूठने वाले को किस तरह मनाया जाए।

हर्मोदहर का यूँ झगड़ा मिटाया जाए ,
बीच में दोनों के मैखाना बनाया जाए।

क्यूंकि इसी हिंदुस्तान में एक धनवान रहता था,
ना हिन्दू था,ना मुस्लिम था,फ़क़त इंसान रहता था,
ये दिल में सोचा उसने ऐसा कोई काम कर जाएँ,
जहाँ करने वाले करें तारीफ ऐसा नाम कर जाएँ।

करें वो काम के हिन्दू-मुसल्मा एक हो जाएं,
जो हैं भटके हुए रस्ते वो सब नेक हो जाएं,
जहाँ हिन्दू करे पूजा,जहाँ मुस्लिम करे सजदा,
दिखाएँ एक जगह पे रहीमो-राम का जलवा।

ये दिल में सोच कर बनवाया आलिशान एक मंदिर,
हुई तामीर तो एलान उसने कर दिया घर-घर,
के हिन्दू भी यहाँ आएं,मुसल्मा भी यहाँ आएं,
कोई सजदा करे आकर कोई माला चड़ा जाए,

मगर कुछ रोज़ बाद आया तो देखा उस जगह मंज़र,
के मंदिर के सहन में चंद हिन्दू बैठे थे मिलकर,
बुला कर एक पुजारी से ये मंज़र देख कर पूछा,
मुसल्मा क्यूँ नहीं आते हैं करने इस जगह सजदा?

पुजारी ने कहा मुस्लिम यहाँ किस तरह आएँगे,
वो सब मस्जिद में जाकर ही अपना सर झुकाएँगे।

ज़मीं की गोद नूरे किब्रियाँ से भर दी,
मुसल्मा भी यहाँ आएं और किस्मत को जगा जाएं,
अगर हिन्दू भी आना चाहे तो वो भी शौक से आएं,
दिखादें दोनों भाई-भाई मिलकर ये ज़माने को,
मोहब्बत से करें रंगीन मोहब्बत के फ़साने को।

ये एलान करके अपने दिल में वो मसरूर था इन्सां,
के मेरे कारनामे पर ज़माना होएगा हैरां।

मगर कुछ रोज़ बाद आया तो मस्जिद पर नज़र डाली,
हुआ हैरान जब देखा नज़र आयी थी वो ख़ाली ,
के मस्जिद के सहन में चंद ही दीनदार बैठे थे,
जिन्हें मौला से अपने है बहुत ही प्यार बैठे थे।

बुलाकर एक मुस्लमान से कहा मुझको बताओ तुम,
कोई हिन्दू यहाँ आये नहीं क्यूँ कर बताओ तुम,
मुसल्मा ने कहा हिन्दू यहाँ किस तरह आएँगे,
नहीं है मूरत इसमें जिन्हें माला चढ़ाएंगे,

हुआ हैरान अपने दिल में उठकर चल दिया घर को,
के कोशिश हो गई सब रायगाँ धुनता हुआ सर को।

हुआ तरफ़ा तमाशा कुछ दिनों के बाद कुछ ऐसा,
अजब सिबका हुआ जारी जो आलम के वहां देखा,
जगह मस्जिद के और मंदिर के थी बीच में ख़ाली,
वहां पर एक शराबी ने बसी भट्टी बना डाली।

ना डुग्गी पिटवाई न ही एलान करवाया,
बनाई झोपड़ी उसको न आलिशान बनवाया,
मगर दो-चार दिन में लगी एक भीड़ सी उस जां,
ये मंज़र देखने वालो ने जो-जो आँखों से देखा है,

चले आते हैं दाड़ी वाले भी और चोटी वाले भी,
जमा एक जां पे हुए हैं धोती वाले लुंगी वाले भी,
न हिन्दू और मुसल्मा में कोई फर्क नज़र आया,
बस एक खंजर था दोनों की रगें जां पर नज़र आया।

मुसल्मा हिन्दू को हिन्दू मुसल्मा को पिलाते थे,
प्याले से प्याला और दिल से दिल मिलते थे।

ये मिल्लत और मोहब्बत देखकर हैरां हुआ बैठा,
समझ में आ गया 'अनवर'मुझे इस फ़साने का,
के हर्मोदहर का यूँ झगड़ा मिटाया जाए,
बीच में दोनों के मैखाना बनाया जाए।

नोट: ये ग़ज़ल किसी 'अनवर ' नाम के शायर ने लिखी है जो मैंने एक पुरानी  डायरी में लिखी पाई दिनाक 29/1/1977 में। अगर आप असली शायर को जानतें हों तो ज़रूर बताएं।  

Nauha - Kaifi Azmi

 नौहा (Nauha) Mourning - Kaifi Azmi  Nauha (Elegy or Mourning) or mersiya is lamenting song of shia tradition of Islam about the martyrdo...