Showing posts with label manzil. Show all posts
Showing posts with label manzil. Show all posts

Wednesday, August 10, 2016

Musafir

मुसाफ़िर (Musafir)

We all are traveler in this journey of life. As in traveling life also offers good and bad experience which we have to face in the course of journey. The paths or ways become more familiar to us and sometimes reaching the destination doesn't matter. That's the beauty of the journey so stay entertained in this journey called life, enjoy being the traveler, never halt, never stop just walk on and on and on. 



मुसाफ़िर हूँ दिलक़श नज़ारों से गुज़ारना है,
नीले आसमां, महके चमन और बहारों से मिलना है,
बंजर ज़मीं, खंडरों और टूटे बयारों में भी चलना है,
न थमना है न रुकना है, मुझे बस चलते जाना है।
Musafir Hun Dilkash Nazaron Se Guzarna Hai,
Neele Aasman, Mehke Chaman Aur Baharon Se Milna Hai,
Banjar Zamin, Khandaron Aur Toote Bayaron Mein Bhi Chalna Hai,
Na Thamna Hai Na Rukna Hai, Mujhe Bas Chalte Jaana Hai.

लोगों के समंदर में गोते भी खाने हैं,
इतिहास के पन्ने सभी पढ़के आने हैं,
मोहब्बत के, दहशत के, किस्से सुनने-सुनाने हैं,
न थमना है न रुकना है, मुझे बस चलते जाना है।
Logon Ke Samandar Mein Gote Bhi Khane Hai,
Itihaas Ke Panne Sabhi Padke Aane Hain,
Mohabbat Ke, Dehshat Ke, Kisse Sunne-Sunane Hain,
Na Thamna Hai Na Rukna Hai, Mujhe Bas Chalte Jaana Hai.

परबतों से फिसलना है मुझे सागर पे चलना है,
रस्ते-रस्ते, गलियों-गलियों, रात-ओ-दिन टहलना है,
ज़ायके हर जगाह के, हर तरह के चख़ के आने हैं,
न थमना है न रुकना है, मुझे बस चलते जाना है।
Parbaton Se Fisalna Hai Mujhe Sagar Pe Chalna Hai,
Raste-Raste, Galiyon-Galiyon, Raat-O-Din Tehlna Hai,
Zayke Har Jagah Ke, Har Taraf Ke Chakh Ke Aane Hai,
Na Thamna Hai Na Rukna Hai, Mujhe Bas Chalte Jaana Hai.

हंसीन मंज़िल को पाकर रुक गया तो रास्तों का क्या ?
इन्ही रास्तों ने तो हर बार मंज़िल तक पहुँचाया है,
मुसाफ़िर हूँ इन्हीं राहों पे फ़िर गिरना-सम्भलना है,
ठिकाना क्या बनाना है, मुझे बस चलते जाना है।
Hasin Manzil Ko Pakar Ruk Gaya To Raston Ka Kya?
Inhi Raston Ne To Har Baar Manzil Tak Pahunchaya Hai,
Musafir Hun Inhi Rahon Pe Phir Girna-Sambhalna Hai,
Thikana Kya Banana Hai, Mujhe Bas Chalte Jaana Hai. 


मुसाफ़िर (Musafir) - Traveler ; दिलक़श (Dilkash) - Captivating ; बयारों (Byaron) - Paths ; गोते (Gote) - To Dive ; थमना (Thamna) - To Halt ; ज़ायके (Zaayke) - Taste ; ठिकाना (Thikana) - To Stay. 

Sunday, August 24, 2014

Humsafar

हमसफ़र ( Humsafar )



हम भी मुसाफ़िर हैं, तुम भी मुसाफ़िर हो,
थोड़ा सफ़र कर लो अब हमसफ़र बनकर। 
Hum bhi musafir hain, tum bhi musafir ho,
Thoda safar karlo ab humsafar bankar.

मेरी कहानी के जो बचे कुछ कोरे पन्नें हैं,
उनपर आज तुम लिखदो एक कलम बनकर।  
Meri kahani ke jo bache kuch kore panne hain,
Unpar aaj tum likhdo ek kalam bankar.

दिल के मेरे आंगन की है ज़मीं बंजर,
उसे फ़िर हरा करदो तुम कोई कली बनकर।  
Dil ke mere aangan ki hai zamin banjar,
Use phir hara kardo tum koi kali bankar.

तन्हां हूँ बरसों से आसमां की तरह में,
अपनी रोशनी से भरदो तुम चांदनी बनकर।  
Tanha hun barso se aasman ki tarah mein,
Apni roshni se bhardo tum chandani bankar.

खोई हुई राहों का भटका सा मैं राही हूँ,
मंज़िल तक पहुंचा दो तुम मेरी डगर बनकर।
Khoi hui rahon ka bhatka sa mein rahi hun,
Manzil tak pahuncha do tum meri dagar bankar.

सब कुछ पाकर भी मैं हूँ 'सिफ़र' अब तक,
अनमोल मुझे कर दो मेरा जोड़ बनकर। 
Sab kuch pakar bhi mein hun 'Sifar' ab tak,
Anmol mujhe kar do mera jod bankar.

हमसफ़र (humsafar)- Life Companion; कोरे पन्नें ( kore panne )- Plain/empty pages ; कलम ( kalam)  -Pen ;  आंगन ( aangan ) - Courtyard ; बंजर (banjar) - Barren ; आसमां (aasman) - Sky ; डगर ( dagar) - Path ; अनमोल ( Anmol ) - Priceless 

Sunday, October 14, 2012

HAALAT-E-CIFAR

हालत-ऐ-'सिफर'

बिखरे-बिखरे से ख्यालात हैं,
        उलझे-उलझे से सवालात हैं,
इस कदर सोच में डूबें हैं 'सिफर'
       सोच क्या थी न मालूमात है।

उलटी-पुलटी सी मंज़िलात हैं,
       हैं राहे जिनसे न ताल्लुकात है,
ऐसे रास्तों पर निकल पड़े हैं 'सिफर',
      जिसके ख़त्म होने के न हसरात हैं।

बहके-बहके से असरात हैं,
              टूटे-टूटे से इरादात हैं,
दूर इतने न चले जाना 'सिफर',
      के आने के फिर बने न हालात है।

Friday, October 5, 2012

Mein Wahin Pe Rah Gaya

मै वहीँ पे रह गया।

ज़िन्दगी बढती गई,मै वहीँ  पे रह गया,
मै चल भी न सका और समय बह गया।

न मेरी राहें कोई,न मंजिल है कोई,
धुल फिर भी उड़ती गई,जिसमें मै खो गया।
ज़िन्दगी बढती गई,मै वहीँ  पे रह गया।

धुप से छाओं से क्या मेरा वास्ता,
में बस सुनाता रहा भूली सी दास्तां,
किस्से बनते रहे,मै मगर सो गया,
मै चल भी न सका और समय बह गया।

दर्द से जुड़ गया जो एक रिश्ता नया,
छोड़ वो भी गया जब हद से ज़्यादा बड़ गया,
सरगमों में मै ही दर्द को चुनता गया,
मै चल भी न सका और समय बह गया।
ज़िन्दगी बढती गई,मै वहीँ  पे रह गया।

"आगे बढता रहूँ",जो करूँ में ये दुआ,
जो हुआ ना भूल तू है यही मेरा फलसफा,
खुद से लड़ता हुआ मै ही मिटता गया,
मै चल भी न सका और समय बह गया।
ज़िन्दगी बढती गई,मै वहीँ  पे रह गया।

तन्हाई कहे अब तू मुझे छोड़ जा,
 तोड़ दे जो बरसों का है नाता ही ये बन गया,
 रो पडूँगी मै अगर मुझसा ही तू हो गया,
मै चल भी न सका और समय बह गया।
ज़िन्दगी बढती गई,मै वहीँ  पे रह गया।

Tuesday, September 11, 2012

Aaj Bhi Tanhai Hai(Lonely Even Today)

आज भी तन्हाई हैं।(Lonely Even Today)

कितने दिन बीत गए ,कितनी रातें आयी हैं,
आज भी रुसवा हूँ मै,आज भी तन्हाई हैं।
How many days have passed,how many nights have came,
I am ignored and lonely even today,all things are same.

अब तलक कितनी बौछारें इस दरख़्त  पर आयी है,
आज भी सुखा है ये,पतझड़ अभी तक छाई है।
आज भी तन्हाई है।
How many showers have fallen over this tree
it's still dry and from autumn it's not free.
lonely even today.

हर परिंदा उड़ता हुआ मंजिल को अपनी पा गया,
आज भी भटका हूँ मै ,आज भी ठोकर खाई है।
आज भी रुसवा हूँ मै,अज भी तन्हाई हैं।
Each bird was able to fly to its destination,
I am still stray,stumbled without any motion.
I am ignored and lonely even today,all things are same.

पर्वतों पर से सभी कितने ही रस्ते बन गए,
मेरे ज़र्रे-ज़र्रे ने चोट ही बस खाई है।
आज भी रुसवा हूँ मै,अज भी तन्हाई हैं।
How many tracks have been made from mountains,
Each part of mine was only hurt and hurt again.
I am ignored and lonely even today,all things are same.

Nauha - Kaifi Azmi

 नौहा (Nauha) Mourning - Kaifi Azmi  Nauha (Elegy or Mourning) or mersiya is lamenting song of shia tradition of Islam about the martyrdo...