Posts

Showing posts with the label tadap

To Kidhar Jaega

Image
तो किधर जाएगा।  ज़रा देर में प्यार हो जाएगा, तो किधर,फिर किधर,फिर किधर जाएगा।  आँख मिल जाएगी,चैन को जाएगा, ख्यालों में किसी के गुम तू हो जाएगा, रातों में जब तू न सो पाएगा, तो किधर,फिर किधर,फिर किधर जाएगा।  राहें मुड़ने लगेंगी किसी की गली, दिल में होगी हर पहर ख़लबली, एक झलक को जब किसी की तड़प जाएगा, तो किधर,फिर किधर,फिर किधर जाएगा।  याद हो जाएंगी प्यार की सब ग़ज़ल, पसंद आएगी बस वही एक शक्ल, मोहब्बत में बेख़ुद जब हो जाएगा, तो किधर,फिर किधर,फिर किधर जाएगा।  ज़रा देर में प्यार हो जाएगा, तो किधर,फिर किधर,फिर किधर जाएगा। 

Kaisi Jagah Hai

कैसी जगह है। बड़ी विचित्र जगह है यह, कुछ समझ आता नहीं, क्या करूँ क्या न करूँ , कुछ भी तो है भाता नहीं, कोई कहीं से आ गया, कोई कहाँ गया यहाँ, उलझे हुए हैं सभी, सुलझा कोई पाता नहीं, इस तरह खड़े हैं सब, हशर का जैसे मैदान हो, फैसला करवा के भी, बची न उनकी जान हो, है तड़प इतनी सी बस, मै भी हूँ शामिल भीड़ में, कर गुज़रने थे जिसे, पार नदिया और पहाड़ थे, रास्ता दिखलादूं अगर, कोई भटका जो मिले मुझे, मंज़िल मिलेगी मुझे भी, फिर ये रहे चीर के।

Tu Mile Ya Na Mile

तू मिले या न मिले (Tu Mile Ya Na Mile) तुझसे मोहब्बत करता रहूँगा,तू मिले या न मिले। तुझपे ही मरता रहूँगा तू मिले या न मिले। Tujhse mohabbat karta rahunga,tu mile ya na mile. Tujhpe hi marta rahunga tu mile ya na mile. चाहे तू कभी न रुके तनहा खड़ा मुझे देखकर, उन रास्तों पर रुकता रहूँगा,तू रुके या न रुके, तुझसे मोहब्बत करता रहूँगा,तू मिले या न मिले। तुझपे ही मरता रहूँगा तू मिले या न मिले। Chahe tu kabhi na ruke tanha khada mujhe dekhkar, Unn raston par rukta rahunga,tu ruke ya na ruke, Tujhse mohabbat karta rahunga,tu mile ya na mile. Tujhpe hi marta rahunga tu mile ya na mile. चाहे तू कभी न जगे मेरी  याद में कभी रात भर, तुझे याद कर जगता रहूँगा,तू जगे या न जगे। तुझसे मोहब्बत करता रहूँगा,तू मिले या न मिले। तुझपे ही मरता रहूँगा तू मिले या न मिले। Chahe tu kabhi na jage meri yaad mein kabhi raat bhar, Tujhe yaad kar jagta rahunga,tu jage ya na jage. Tujhse mohabbat karta rahunga,tu mile ya na mile. Tujhpe hi marta rahunga tu mile ya na ...